राष्ट्रीय आय लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
राष्ट्रीय आय लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 6 मई 2025

राष्ट्रीय आय (national income)

 राष्ट्रीय आय (national income)

राष्ट्रीय आय किसी देश की आर्थिक स्थिति को मापने का एक महत्वपूर्ण सूचकांक है। यह एक निश्चित अवधि, आमतौर पर एक वर्ष में देश के भीतर उत्पादित कुल वस्तुओं और सेवाओं के मूल्यों का योग होता है।जीडीपी, जीएनपी, एनएनपी जैसे शब्द राष्ट्रीय आय को मापने के प्रमुख तरीके हैं। राष्ट्रीय आय का अध्ययन अर्थव्यवस्था की संपूर्ण प्रगति, लोगों की जीवन स्तर की स्थिति और सरकार की नीति निर्माण प्रक्रिया में सहायक होता है।

राष्ट्रीय आय किसी देश की अर्थव्यवस्था के कुल उत्पादन, आय और व्यय का एक महत्वपूर्ण मापदंड है। यह एक निश्चित अवधि (आमतौर पर एक वित्तीय वर्ष )में देश के भीतर और बाहर भारतीय निवासियों द्वारा अर्जित कुल आय का योग है। यह देश की आर्थिक स्थिति, विकास और नीति निर्माण में सहायक होता है।


राष्ट्रीय आय


राष्ट्रीय आय का मतलब है- एक साल में देश के सभी नागरिकों द्वारा पैदा की की गई अंतिम वस्तुओं और सेवाओं का कुल मूल्य। इसमें केवल वही वस्तुएं और सेवाएं शामिल होती है जो सीधे उपभोग में आती है।


राष्ट्रीय आय की गणना के तीन प्रमुख तरीके:-

उत्पादन विधि


इसमें सभी आर्थिक क्षेत्रों ( कृषि, उद्योग, सेवा) में उत्पादित वस्तुओं और सेवाओं का कुल मूल्य जोड़कर राष्ट्रीय आय का मापन किया जाता है।

  • सरल शब्दों में, देश में बने सभी अंतिम वस्तुओं व सेवाओं की कीमत जोड़ना 


आय विधि


 इसमें सभी निवासियों द्वारा अर्जित आय (मजदूरी, किराया, ब्याज, लाभ) को जोड़कर राष्ट्रीय आय का मापन किया जाता है।

  • सरल शब्दों में, मजदूरी, किराया, ब्याज, लाभ जैसी सभी कमाई को जोड़ना

व्यय विधि 

इसमें सभी अंतिम उपभोग व्यय (घरेलू, सरकारी), सकल निवेश और शुद्ध निर्यात (निर्यात आयात) को जोड़कर राष्ट्रीय आय का मापन किया जाता है।

  • सरल शब्दों में, उपभोग व्यय+ निवेश +सरकारी खर्च+
( निर्यात -आयात)

  • लोगों द्वारा किए गए खर्च जैसे उपभोग, निवेश, सरकारी खर्च और (निर्यात -आयात) को जोड़ते हैं।
  • इन विधियों से प्राप्त राष्ट्रीय आय के आंकड़े एक दूसरे के समान होने चाहिए, क्योंकि ये सभी एक ही आर्थिक गतिविधियों का मापन करते हैं।
 
राष्ट्रीय आय के प्रमुख घटक

राष्ट्रीय आय में निम्नलिखित प्रमुख घटक शामिल होते हैं:

1. सकल घरेलू उत्पाद(GDP):-


 एक देश के भीतर एक निश्चित अवधि में उत्पादित सभी वस्तुओं और सेवाओं का कुल मूल्य।

GDP क्यों जरूरी है?

  • यह बताती है कि देश की अर्थव्यवस्था अच्छी चल रही है या नही। 
  • जीडीपी बढ़ने का मतलब है कि उत्पादन और आय बढ़ रही है। 
  • सरकार नीतियां बनाने के लिए जीडीपी के आंकड़ों का उपयोग करती है।

2. सकल राष्ट्रीय उत्पाद(GNP):-


 जीडीपी के अलावा, यह एक देश के निवासियों द्वारा विदेशों में कमाई गई आय को भी शामिल करता है और विदेशियों द्वारा देश में कमाई गई आय को घटा देता है।

GNP और GDP में अंतर

  • GDP -सिर्फ देश के अंदर पैदा हुई वस्तुओं और सेवाओं की कुल कीमत
  • GNP -देश के नागरिकों की कुल कमाई चाहे वह देश में हो या विदेश में

GNP कैसे मापा जाता है

GNP =GDP+उद्देश्यों से प्राप्त आय - विदेशियों को दी गई आय


GNP क्यों जरूरी है?

  •  यह बताता है कि देश के नागरिकों की कुल कमाई कितनी हो रही है। 
  • अगर किसी देश के लोग विदेशों में ज्यादा कमाते हैं, तो उसकी जीएनपी जीडीपी से ज्यादा होगी।
  • इसका उपयोग आर्थिक नीतियां बनाने में किया जाता है।

 

3. शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद(NNP):-

 जीएनपी में से पूंजी की मूल्य हास घटकर प्राप्त किया जाता है।

NNP क्यों जरूरी है?

  • यह बताता है कि देश के नागरिकों द्वारा उत्पन्न आय में से कितनी आय संसाधनों की मरम्मत या बदलाव में खर्च हो रही है।
  • एनएनपी एक वास्तविक माप है जो देश की आर्थिक स्थिति को दर्शाता है क्योंकि इसमें उत्पादन के नुकसान को ध्यान में रखा जाता है।

4. राष्ट्रीय शुद्ध आय(NNI):-


 एनएनपी में से अप्रत्यक्ष कर घटकर और सब्सिडी जोड़कर प्राप्त की जाती है।

5. व्यक्तिगत आय(PI):-


 यह एनएनआई  में से कॉर्पोरेट आय कर घटकर और ट्रांसफर भुगतान जोड़कर प्राप्त की जाती है।

6. प्रयोज्य आय(DI):-

 यह पीआई  में से व्यक्तिगत आयकर घटकर प्राप्त की जाती है।


राष्ट्रीय आयोग का महत्व

  • यह देश की आर्थिक स्थिति को समझने का पैमाना है।
  • इससे पता चलता है कि देश की प्रगति हो रही है या नहीं।
  •  यह सरकार की नीतियां बनाने में मदद करता है।
  • इससे पता चलता है कि लोग अमीर हो रहे हैं या गरीब।
  • अंतर्राष्ट्रीय तुलना संभव होती है।

निष्कर्ष


 राष्ट्रीय आय किसी भी देश की आर्थिक स्थिति को मापने का एक बुनियादी और आवश्यक संकेतक है। इसके माध्यम से हम यह जान सकते हैं कि देश में कुल उत्पादन, आय और लोगों के जीवन स्तर की स्थिति कैसी है। जीडीपी, जीएनपी, एनडीपी और एनएनपी जैसे मानकों के जरिए सरकार आर्थिक नीतियां बनाती है और विकास की दिशा तैयार करती है।

👉 अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें।

👉 कमेंट करके बताएं कि आपको यह पोस्ट कैसी लगी?

👉 हमारे अगले पोस्ट को मिस ना करें। इसके लिए Follow करना ना भूले ताकि आपको नए अपडेट्स मिलते रहे।

👉 आगे और भी रोचक सामग्री के लिए जुड़े रहे।

आंतरिक लिंक (Internal Links)


बाहरी लिंक ( External Links)

https://hi.m.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B7%E0%A5%8D%E0%A4%9F%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%80%E0%A4%AF_%E0%A4%86%E0%A4%AF_%E0%A4%94%E0%A4%B0_%E0%A4%89%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A4%A8_%E0%A4%95%E0%A5%87_%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%AA%E0%A4%A8


सोशल मीडिया लिंक(Social Media Links)

Facebook

https://www.facebook.com/aoneiasipsacademy


Instagram 


लेखक परिचय

मैं, अनिल कुमार (अनिल चौधरी) जिसे A .K. Batanwal  के नाम से भी जाना जाता है। A-ONE IAS IPS ACADEMY, सरस्वती नगर (मुस्तफाबाद), जिला यमुनानगर, हरियाणा, पिन कोड 133103 का संस्थापक और प्रबंध निदेशक हूं, साथ ही, मैं इस वेबसाइट

 https://aoneeasyway.blogspot.com/

व  

https://aoneiasipsacademy.blogspot.com

का स्वामी भी हूं। इस ब्लॉग के माध्यम से आप IAS,HCS, NDA, CDS, NEET, BANK,SSC, HSSC, RAILWAY, ARMY, POLICE, HTET, CTET, UGC NET, IELTS, PTE, ENGLISH SPEAKING व सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। मैं एक उच्च शिक्षित शिक्षक हूं, और मुझे 26 वर्षों का शिक्षक अनुभव है। मुझे किताबें, पत्रिकाएं, और समाचार पत्र पढ़ने का शौक है। इस ब्लॉग पर आपको 2 या 3 दिन में कुछ नया पढ़ने को मिलेगा, जिससे आपका ज्ञान बढ़ेगा। इस ब्लॉग के माध्यम से, मैं परीक्षा उपयोगी अध्ययन सामग्री, परीक्षा केंद्रित रणनीतियां, व उत्तर लेखन के उपयोगी टिप्स सांझा करता रहूंगा।


सरकारी परीक्षाओं में सफलता के लिए सही दृष्टिकोण आवश्यक है। ये परीक्षाएं केवल लंबे समय तक पढ़ाई करने से नहीं बल्कि स्मार्ट तैयारी से पास होती है, और मैं इसे आपके लिए आसान बनाने आया हूं।


A-ONE IAS IPS ACADEMY,

Opposite Block Education Office, 

Near Government College, 

Saraswati Nagar (Mustafabad)

District Yamunanagar, 

Haryana, Pin Code 133103, India 


सामान्य अस्वीकरण( General Disclaimer)


"यह लेख शैक्षणिक उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया है। इस प्रयुक्त जानकारी, चित्र, आंकड़े, और संदर्भ विश्वसनीय स्रोतों से लिए गए हैं। सभी संबंधित अधिकार उनके मूल स्वामियों के पास सुरक्षित हैं।"

"इस पोस्ट में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान के उद्देश्य से है। हम इस जानकारी की पूर्णता, सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं देते।

अधिकार और कॉपीराइट अस्वीकरण

"इस वेबसाइट पर प्रकाशित सभी सामग्री पर कॉपीराइट लागू है बिना अनुमति के इसका उपयोग या पुनः प्रकाशन सख्त मना है।"


सोशल मीडिया लिंक (Social Media Links)


Facebook

Instagram





लाभ और हानि