percentage लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
percentage लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 9 मई 2025

प्रतिशत (Percentage)

 प्रतिशत (Percentage)

गणित की दुनिया में प्रतिशत(Percentage) एक अत्यंत महत्वपूर्ण और उपयोगी विषय है, जिसका प्रयोग हम दैनिक जीवन में भी बार-बार करते हैं- चाहे वह छूट(Discount) हो, टैक्स(Tax) शिक्षा में अंक प्रतिशत या फिर निवेश और लाभ की गणना


प्रति + शत = प्रतिशत


प्रति का अर्थ है - प्रत्येक 
और शत का अर्थ है - सौ

प्रतिशत का अर्थ है प्रति सौ अर्थात प्रत्येक 100 पर

प्रतिशत वह भिन्न है जिसका हर 100 और अंश कोई निर्धारित राशि होता है।

उदाहरण: 50% का अर्थ है  50/100 = 1/2

74% का अर्थ है 74/100

कुछ सामान्य प्रकार के प्रतिशत के सवाल

1. किसी संख्या का प्रतिशत निकालना


उदाहरण: 600 का 25% निकाले

600×25/100 =150 answer

2. किसी संख्या से प्रतिशत बढ़ाना या घटाना


उदाहरण: 500 में 20% वृद्धि करें।

500×20/100 =100

500+100 =600


उदाहरण: 500 में 20% कमी करें।

500×20/100 =100

500-100 =400


3. किसी संख्या का प्रतिशत जानना


उदाहरण: 40, 200 का कितना प्रतिशत है?
 
40/200×100 =20%


4. दो संख्याओं के बीच प्रतिशत अंतर


उदाहरण एक छात्रा ने पहले टेस्ट में 80 अंक और दूसरे में 100 अंक पाए

वृद्धि= (100-80)/80×100 =25%

 


5. प्रतिशत के आधार पर पूर्ण मान निकालना


 उदाहरण:

 यदि 20% = 40 है तो पूर्ण मान=(40×100)/20
=200


6. लाभ और हानि में प्रतिशत


उदाहरण: क्रय मूल्य= ₹100, विक्रय मूल्य= ₹120 

लाभ प्रतिशत=(20×100)×100
=20%


7.  छुट और टैक्स के साथ प्रतिशत


उदाहरण: किसी वस्तु पर 10% छूट और फिर 5% जीएसटी लगता है

8. द्बिआधारी प्रतिशत परिवर्तन


 जब दो बार प्रतिशत में परिवर्तन हो (जैसे पहले 10% बढ़ा फिर 20% घटा)

 उदाहरण

किसी वस्तु के मूल्य में पहले 20% की वृद्धि और फिर 10% की कमी होती है:
 
तो नेट परिवर्तन=20-10+(20×(-10))/100
=10-2 =8% वृद्धि


9. जब दो या अधिक चीज मिश्रित की जाती है जिनकी प्रतिशत मात्रा अलग हो


 उदाहरण

10 लीटर दूध में 20% पानी है और 5 लीटर दूध में 40% पानी है तो मिश्रण में पानी का प्रतिशत कितना होगा?

10. परीक्षा परिणाम और अंक प्रतिशत

(कुल अंकों में से प्राप्त अंकों का प्रतिशत निकालना)


उदाहरण: किसी छात्र ने 500 में से 420 अंक प्राप्त किए

420/500×100=84%


11. कार्य में प्रतिशत
( जब कार्य कुछ प्रतिशत पूर्ण या शेष हो)


 उदाहरण:

 यदि कोई कार्य 10 दिनों में पूरा होता है तो 3 दिनों में

 किया गया कार्य=(3/10)×100
=30%

12. ब्याज में प्रतिशत


 (ब्याज की गणना भी प्रतिशत से होती है) 

उदाहरण
 
यदि ₹1000 पर 5% वार्षिक ब्याज की दर से हो तो 2 साल में 

ब्याज:1000× 5× 2/100
=100


निष्कर्ष


प्रतिशत(Percentage) एक ऐसा गणित या विषय है, जिसकी उपयोगिता न केवल शैक्षणिक परीक्षाओं तक सीमित है, बल्कि यह हमारे दैनिक जीवन- जैसे छूट, ब्याज, टैक्स, अंक और लाभ हानि में भी बार-बार काम आता है।

👉 अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें।

👉 कमेंट करके बताएं कि आपको यह पोस्ट कैसी लगी?

👉 हमारे अगले पोस्ट को मिस ना करें। इसके लिए Follow करना ना भूले ताकि आपको नए अपडेट्स मिलते रहे।

👉 आगे और भी रोचक सामग्री के लिए जुड़े रहे।

आंतरिक लिंक (Internal Links)

बाहरी लिंक ( External Links)

https://hi.m.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B6%E0%A4%A4


सोशल मीडिया लिंक(Social Media Links)

Facebook

https://www.facebook.com/aoneiasipsacademy


Instagram 


लेखक परिचय

मैं, अनिल कुमार (अनिल चौधरी) जिसे A .K. Batanwal  के नाम से भी जाना जाता है। A-ONE IAS IPS ACADEMY, सरस्वती नगर (मुस्तफाबाद), जिला यमुनानगर, हरियाणा, पिन कोड 133103 का संस्थापक और प्रबंध निदेशक हूं, साथ ही, मैं इस वेबसाइट

 https://aoneeasyway.blogspot.com/

व  

https://aoneiasipsacademy.blogspot.com

का स्वामी भी हूं। इस ब्लॉग के माध्यम से आप IAS,HCS, NDA, CDS, NEET, BANK,SSC, HSSC, RAILWAY, ARMY, POLICE, HTET, CTET, UGC NET, IELTS, PTE, ENGLISH SPEAKING व सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। मैं एक उच्च शिक्षित शिक्षक हूं, और मुझे 26 वर्षों का शिक्षक अनुभव है। मुझे किताबें, पत्रिकाएं, और समाचार पत्र पढ़ने का शौक है। इस ब्लॉग पर आपको 2 या 3 दिन में कुछ नया पढ़ने को मिलेगा, जिससे आपका ज्ञान बढ़ेगा। इस ब्लॉग के माध्यम से, मैं परीक्षा उपयोगी अध्ययन सामग्री, परीक्षा केंद्रित रणनीतियां, व उत्तर लेखन के उपयोगी टिप्स सांझा करता रहूंगा।


सरकारी परीक्षाओं में सफलता के लिए सही दृष्टिकोण आवश्यक है। ये परीक्षाएं केवल लंबे समय तक पढ़ाई करने से नहीं बल्कि स्मार्ट तैयारी से पास होती है, और मैं इसे आपके लिए आसान बनाने आया हूं।


A-ONE IAS IPS ACADEMY,

Opposite Block Education Office, 

Near Government College, 

Saraswati Nagar (Mustafabad)

District Yamunanagar, 

Haryana, Pin Code 133103, India 


सामान्य अस्वीकरण( General Disclaimer)


"यह लेख शैक्षणिक उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया है। इस प्रयुक्त जानकारी, चित्र, आंकड़े, और संदर्भ विश्वसनीय स्रोतों से लिए गए हैं। सभी संबंधित अधिकार उनके मूल स्वामियों के पास सुरक्षित हैं।"

"इस पोस्ट में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान के उद्देश्य से है। हम इस जानकारी की पूर्णता, सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं देते।

अधिकार और कॉपीराइट अस्वीकरण

"इस वेबसाइट पर प्रकाशित सभी सामग्री पर कॉपीराइट लागू है बिना अनुमति के इसका उपयोग या पुनः प्रकाशन सख्त मना है।"


सोशल मीडिया लिंक (Social Media Links)


Facebook

Instagram








लाभ और हानि