plateau in hindi लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
plateau in hindi लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 4 मई 2025

पठार (plateau in hindi)

 पठार (plateau in hindi)


पृथ्वी की सतह पर विभिन्न प्रकार की स्थलाकृतियां पाई जाती है, जिनमें से एक प्रमुख स्थलाकृति पठार है।  पठार एक ऐसा भूभाग होता है जो समुद्र तल से ऊंचाई पर स्थित होता है और इसकी सतह समतल या थोड़ी लहरदार होती है। यह पर्वतों से कम ऊंचाई वाला लेकिन मैदानों से ऊंचा क्षेत्र होता है। पठारों का निर्माण प्राचीन ज्वालामुखीय गतिविधियों, टेक्टोनिक प्लेटों की हलचलों या अपरदन एवं अपरिवर्तन के कारण होता है। विश्व में तिब्बत का पठार सबसे ऊंचा जबकि भारत में दक्कन का पठार सबसे विस्तृत पठार है।
 पठार खनिज संसाधनों, कृषि, उद्योग और जलवायु पर भी गहरा प्रभाव डालते हैं। इस लेख में हम पठार की परिभाषा, प्रकार, निर्माण की प्रक्रिया, उदाहरण और उनका भौगोलिक महत्व विस्तार से समझेंगे।

पठार


 पठार एक ऊंचा और सपाट इलाका होता है। यह आसपास की जमीन से ऊंचा होता है।

पठार के प्रकार


1. अंतपरवतीय पठार


यह पठार पर्वतों के बीच स्थित होते हैं।

2. महाद्वीपीय पठार

ये बड़े और समतल क्षेत्र होते हैं, जो पर्वतों से दूर होते हैं।
उदाहरण: भारत का डेक्कन पठार

3. गिरिपदीय पठार


यह पठार पर्वतों की तलहटी में स्थित होते हैं।
उदाहरण: शिलांग का पठार

4. गुम्बदाकार पठार


यह बीच से ऊंचा और किनारे से गोलाकार होते हैं
उदाहरण:छोटा नागपुर पठार
 

प्रसिद्ध पठार


1. तिब्बत का पठार


इसे विश्व की छत कहा जाता है क्योंकि यह पृथ्वी का सबसे ऊंचा और विशाल पठार है। यह हिमालय के उत्तर में स्थित है और चीन के अधिकतर हिस्से को घेरे हुए हैं।

2. दक्कन का पठार


यह भारत के दक्षिण भारत में स्थित है और प्रायद्वीपीय भारत का सबसे बड़ा भूभाग है। यहां काली मिट्टी पाई जाती है, जो कपास की खेती के लिए प्रसिद्ध है।

3. ईरान का पठार


यह पठार ईरान, अफगानिस्तान और पाकिस्तान के कुछ भागों में फैला हुआ है। यह क्षेत्र खनिज संपदा और शुष्क जलवायु के लिए जाना जाता है।

4.मंगोलियाई पठार


यह पठार मंगोलिया और उत्तरी चीन में फैला है। यह क्षेत्र शुष्क और यहां गोबी मरुस्थल भी स्थित है।

5.एथियोपियाई पठार


यह अफ्रीका के पूर्वी हिस्से में स्थित है और नील नदी के स्रोत के रूप में प्रसिद्ध है यह क्षेत्र ज्वालामुखीय गतिविधियों के कारण बना है।

6. ब्राजील का पठार


 यह दक्षिण अमेरिका में स्थित है और ब्राजील के एक बड़े हिस्से को घेरता है। यह पठार कॉफ़ी और अन्य कृषि उत्पादों के लिए प्रसिद्ध है।

7. पेटागोनिया का पठार


यह अर्जेंटीना के दक्षिण में स्थित है। यह शीत जलवायु वाला, शुष्क और कम जनसंख्या वाला क्षेत्र है।

8. कोलोराडो पठार


 यह संयुक्त राज्य अमेरिका के दक्षिण पश्चिम में स्थित है। ग्रैंड कैन्यन जैसे प्रसिद्ध स्थल इसी पठार में है जो नदी कटाव के कारण बने हैं।

9. टर्की का पठार 


यह तुर्की में स्थित है और टोरस व पोन्टिक पर्वतों से घिराव हुआ है। यहां की भौगोलिक संरचना ज्वालामुखीय और टेक्टोनिक गतिविधियों से बनी है।

10. पश्चिमी ऑस्ट्रेलियाई पठार

 यह ऑस्ट्रेलिया के पश्चिमी भाग में स्थित है और लौह अयस्क जैसे खनिजों के लिए प्रसिद्ध है।


निष्कर्ष


 पठार न केवल पृथ्वी की अनोखी भू-आकृति है, बल्कि मानव जीवन के कई पहलुओं में भी इनकी अहम भूमिका है। यह क्षेत्र खनिज संपदा, कृषि योग्य भूमि, जल स्रोत और प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर होते हैं। भारत में दक्कन, छोटा नागपुर, मालवा जैसे पठार न केवल भौगोलिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि आर्थिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी देश की रीढ़ माने जाते हैं। इसलिए पठारों का अध्ययन न केवल परीक्षाओं के लिए जरूरी है, बल्कि यह हमें हमारे पर्यावरण और भूगोल की गहराई से  समझ प्रदान करते हैं।


👉 अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई हो तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें।

👉 कमेंट करके बताएं कि आपको यह पोस्ट कैसी लगी?

👉 हमारे अगले पोस्ट को मिस ना करें। इसके लिए Follow करना ना भूले ताकि आपको नए अपडेट्स मिलते रहे।

👉 आगे और भी रोचक सामग्री के लिए जुड़े रहे।

आंतरिक लिंक (Internal Links)


बाहरी लिंक ( External Links)

सोशल मीडिया लिंक(Social Media Links)

Facebook

https://www.facebook.com/aoneiasipsacademy


Instagram 


लेखक परिचय

मैं, अनिल कुमार (अनिल चौधरी) जिसे A .K. Batanwal  के नाम से भी जाना जाता है। A-ONE IAS IPS ACADEMY, सरस्वती नगर (मुस्तफाबाद), जिला यमुनानगर, हरियाणा, पिन कोड 133103 का संस्थापक और प्रबंध निदेशक हूं, साथ ही, मैं इस वेबसाइट

 https://aoneeasyway.blogspot.com/

व  

https://aoneiasipsacademy.blogspot.com

का स्वामी भी हूं। इस ब्लॉग के माध्यम से आप IAS,HCS, NDA, CDS, NEET, BANK,SSC, HSSC, RAILWAY, ARMY, POLICE, HTET, CTET, UGC NET, IELTS, PTE, ENGLISH SPEAKING व सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। मैं एक उच्च शिक्षित शिक्षक हूं, और मुझे 26 वर्षों का शिक्षक अनुभव है। मुझे किताबें, पत्रिकाएं, और समाचार पत्र पढ़ने का शौक है। इस ब्लॉग पर आपको 2 या 3 दिन में कुछ नया पढ़ने को मिलेगा, जिससे आपका ज्ञान बढ़ेगा। इस ब्लॉग के माध्यम से, मैं परीक्षा उपयोगी अध्ययन सामग्री, परीक्षा केंद्रित रणनीतियां, व उत्तर लेखन के उपयोगी टिप्स सांझा करता रहूंगा।


सरकारी परीक्षाओं में सफलता के लिए सही दृष्टिकोण आवश्यक है। ये परीक्षाएं केवल लंबे समय तक पढ़ाई करने से नहीं बल्कि स्मार्ट तैयारी से पास होती है, और मैं इसे आपके लिए आसान बनाने आया हूं।


A-ONE IAS IPS ACADEMY,

Opposite Block Education Office, 

Near Government College, 

Saraswati Nagar (Mustafabad)

District Yamunanagar, 

Haryana, Pin Code 133103, India 


सामान्य अस्वीकरण( General Disclaimer)


"यह लेख शैक्षणिक उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया है। इस प्रयुक्त जानकारी, चित्र, आंकड़े, और संदर्भ विश्वसनीय स्रोतों से लिए गए हैं। सभी संबंधित अधिकार उनके मूल स्वामियों के पास सुरक्षित हैं।"

"इस पोस्ट में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान के उद्देश्य से है। हम इस जानकारी की पूर्णता, सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं देते।

अधिकार और कॉपीराइट अस्वीकरण

"इस वेबसाइट पर प्रकाशित सभी सामग्री पर कॉपीराइट लागू है बिना अनुमति के इसका उपयोग या पुनः प्रकाशन सख्त मना है।"


सोशल मीडिया लिंक (Social Media Links)


Facebook

Instagram







लाभ और हानि