internal structure of Earth लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
internal structure of Earth लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 27 अप्रैल 2025

पृथ्वी की आंतरिक संरचना(internal structure of the earth)

 पृथ्वी की आंतरिक संरचना
(internal structure of the earth)


पृथ्वी की आंतरिक संरचना एक जटिल प्रणाली है, जो विभिन्न परतों में विभाजित होती है -भूपरटी, आवरण और कोर । ये परतें न केवल पृथ्वी की भौगोलिक गतिविधियों को नियंत्रित करती हैं, बल्कि भूकंप, ज्वालामुखी और टैक्टोनिक प्लेट जैसी घटनाओं को भी प्रभावित करती हैं। इस लेख में हम पृथ्वी की आंतरिक परतों की संरचना, उनकी विशेषताएं और कार्य प्रणाली का गहन अध्ययन करेंगे, जो कि भूगोल और पर्यावरण विज्ञान के छात्रों एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी है।


पृथ्वी मुख्य रूप से तीन मुख्य परतों से बनी होती है- भूपरटी आवरण, क्रोड। ये तीनों परतें अपने भौतिक और रासायनिक गुणों में अलग-अलग होती है।

1.भूपरटी 

भूपरटी पृथ्वी की सबसे ऊपरी ठोस परत है, जिस पर हम रहते हैं। यह दो भागों में विभाजित होती है।

 महाद्वीपीय भूपरटी
 महासागरीय भूपरटी

 महाद्वीपीय भूपरटी मुख्य रूप से ग्रेनाइट चट्टानों से बनी होती है और इसमें सिलिका(SI) तथा एल्यूमिनियम(Al) अधिक मात्रा में होते हैं इसलिए इसे सियाल (SIAL) कहा जाता है

जबकि महासागरीय भूपरटी मुख्य रूप से बेसाल्ट चट्टानों से बनी होती है और इसमें सिलिका(SI) तथा मैग्नीशियम(Mg) अधिक मात्रा में होते हैं, इसलिए इसे सीमा (SIMA)कहा जाता है

भूपरटी और आवरण के बीच की सीमा को मोहो विसंगति (Moho Discontinuity) कहा जाता है, जिसे क्रोएशियाई वैज्ञानिक एंड्रीजा मोहोरोविक ने खोजा था। इसके नीचे आवरण परत स्थित होती है, जो पृथ्वी की कुल आयतन का 84% और कुल द्रव्यमान का 67% भाग बनती है।

आवरण में संवहन धाराएं पाई जाती है, जो गरम मैग्मा के प्रवाह के कारण उत्पन्न होती हैं और इन्हीं धाराओं के कारण टैकटोनिक प्लेटे हिलती हैं जिससे भूकंप और पर्वत निर्माण की घटनाएं होती है।

 

2. आवरण

आवरण को दो भागों में विभाजित किया जाता है- ऊपरी आवरण (Upper Mantle)और निम्न आवरण(Lower Mantle)

 ऊपरी आवरण का एक विशेष भाग जिसे एस्थेनोस्फीयर(Asthenosphere) कहते हैं, यह अर्धद्रव अवस्था में होता है और यहां की चट्टानें प्लास्टिक जैसी होती है, जिससे प्लेटे आसानी से खिसक सकती हैं। इसके नीचे निम्न आवरण स्थित होता है, जो अत्यधिक उच्च तापमान और दबाव के कारण ठोस अवस्था में रहता है।

आवरण और क्रोड के बीच की सीमा को गुटेनबर्ग विसंगति(Gutenberg Discontinuity) कहा जाता है।


👉 इसे भी पढ़ें: भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन: 1857 से 1947


3. क्रोड

 क्रोड पृथ्वी का सबसे अंदरूनी भाग है और यह मुख्य रूप से लौह(Iron) और निकल(Nickel) से बनी होती है इसलिए इसे NIFE कहा जाता है।

 क्रोड को दो भागों में विभाजित किया जाता है बाहरी क्रोड़(Outer Core) और आंतरिक क्रोड (Inner Core)

बाहरी क्रोड़ तरल अवस्था में होती है और आंतरिक क्रोड अत्यधिक दबाव के कारण ठोस अवस्था में होती है।

बाहरी क्रोड में प्रवाहित धातुओं के कारण पृथ्वी का चुंबकीय क्षेत्र उत्पन्न होता है जिसे डायनेमो में प्रभाव(Dynamo Effect) कहा जाता है।

पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र का निर्माण पृथ्वी के घूर्णन और बाहरी क्रोड़ में लोहे और निकल के प्रवाह के कारण होता है जो पृथ्वी को और सौर हवाओं और ब्रह्मांडीय  विकिरणों से बचाता है।

बाहरी क्रोड और आंतरिक क्रोड के बीच की सीमा को लेहमैन विसंगति (Lehman Discontinuity) कहा जाता है, जिसे डेनमार्क के वैज्ञानिक इंगो लैहमैन ने खोजा था।

पृथ्वी की आंतरिक संरचना को समझना इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे हम यह जान सकते हैं कि खनिज और धातुओं के भंडार कहां पाए जाते हैं। कोयला, पेट्रोलियम, हीरे और अन्य धातुएं पृथ्वी की विभिन्न परतों में स्थित होती है और उनकी खोज भूगर्भीय अध्ययन के माध्यम से की जाती है।


निष्कर्ष 

पृथ्वी के आंतरिक संरचना को समझना न केवल भूगर्भीय गतिविधियों को जानने के लिए आवश्यक है, बल्कि यह हमें भूकंप, ज्वालामुखी और प्लेट टेक्टोनिक्स जैसी प्राकृतिक घटनाओं की गहराई से जानकारी भी देता है। पृथ्वी की भूपरटी, आवरण और क्रोड इन तीनों परतों की जानकारी पर्यावरण संतुलन और वैज्ञानिक अनुसंधानों के लिए अत्यंत आवश्यक है। यदि आप भूगोल, सामान्य ज्ञान या प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो पृथ्वी की आंतरिक सूचना का अध्ययन आपके लिए अत्यधिक लाभकारी सिद्ध होगा।



👉 अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें।

👉 कमेंट करके बताएं कि आपको यह पोस्ट कैसी लगी?

👉 हमारे अगले पोस्ट को मिस ना करें। इसके लिए Follow करना ना भूले ताकि आपको नए अपडेट्स मिलते रहे।

👉 आगे और भी रोचक सामग्री के लिए जुड़े रहे।

आंतरिक लिंक (Internal Links)


बाहरी लिंक ( External Links)


https://hi.m.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%AA%E0%A5%83%E0%A4%A5%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A5%80_%E0%A4%95%E0%A5%80_%E0%A4%86%E0%A4%A4%E0%A4%82%E0%A4%B0%E0%A4%BF%E0%A4%95_%E0%A4%B8%E0%A4%82%E0%A4%B0%E0%A4%9A%E0%A4%A8%E0%A4%BE


सोशल मीडिया लिंक(Social Media Links)

Facebook

https://www.facebook.com/aoneiasipsacademy


Instagram 


लेखक परिचय

मैं, अनिल कुमार (अनिल चौधरी) जिसे A .K. Batanwal  के नाम से भी जाना जाता है। A-ONE IAS IPS ACADEMY, सरस्वती नगर (मुस्तफाबाद), जिला यमुनानगर, हरियाणा, पिन कोड 133103 का संस्थापक और प्रबंध निदेशक हूं, साथ ही, मैं इस वेबसाइट

 https://aoneeasyway.blogspot.com/

व  

https://aoneiasipsacademy.blogspot.com

का स्वामी भी हूं। इस ब्लॉग के माध्यम से आप IAS,HCS, NDA, CDS, NEET, BANK,SSC, HSSC, RAILWAY, ARMY, POLICE, HTET, CTET, UGC NET, IELTS, PTE, ENGLISH SPEAKING व सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। मैं एक उच्च शिक्षित शिक्षक हूं, और मुझे 26 वर्षों का शिक्षक अनुभव है। मुझे किताबें, पत्रिकाएं, और समाचार पत्र पढ़ने का शौक है। इस ब्लॉग पर आपको 2 या 3 दिन में कुछ नया पढ़ने को मिलेगा, जिससे आपका ज्ञान बढ़ेगा। इस ब्लॉग के माध्यम से, मैं परीक्षा उपयोगी अध्ययन सामग्री, परीक्षा केंद्रित रणनीतियां, व उत्तर लेखन के उपयोगी टिप्स सांझा करता रहूंगा।


सरकारी परीक्षाओं में सफलता के लिए सही दृष्टिकोण आवश्यक है। ये परीक्षाएं केवल लंबे समय तक पढ़ाई करने से नहीं बल्कि स्मार्ट तैयारी से पास होती है, और मैं इसे आपके लिए आसान बनाने आया हूं।


A-ONE IAS IPS ACADEMY,

Opposite Block Education Office, 

Near Government College, 

Saraswati Nagar (Mustafabad)

District Yamunanagar, 

Haryana, Pin Code 133103, India 


सामान्य अस्वीकरण( General Disclaimer)


"यह लेख शैक्षणिक उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया है। इस प्रयुक्त जानकारी, चित्र, आंकड़े, और संदर्भ विश्वसनीय स्रोतों से लिए गए हैं। सभी संबंधित अधिकार उनके मूल स्वामियों के पास सुरक्षित हैं।"

"इस पोस्ट में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान के उद्देश्य से है। हम इस जानकारी की पूर्णता, सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं देते।

अधिकार और कॉपीराइट अस्वीकरण

"इस वेबसाइट पर प्रकाशित सभी सामग्री पर कॉपीराइट लागू है बिना अनुमति के इसका उपयोग या पुनः प्रकाशन सख्त मना है।"


सोशल मीडिया लिंक (Social Media Links)


Facebook

Instagram



लाभ और हानि