वायुमंडल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
वायुमंडल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 25 अप्रैल 2025

वायुमंडल (atmosphere in hindi)

 वायुमंडल (atmosphere in hindi)

वायुमंडल (atmosphere) पृथ्वी के चारों ओर से घिरे हुए गैसों के एक अदृश्य परत है, जो हमारे जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है। यह परत हमें सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाती है, जीवन के लिए आवश्यक आक्सीजन प्रदान करती है और पृथ्वी पर मौसम, तापमान और जलवायु को नियंत्रित करती है। वायुमंडल मुख्यतः नाइट्रोजन, ऑक्सीजन, कार्बन डाइऑक्साइड, आर्गन और अन्य गैसों से मिलकर बना होता है। इसकी रचना विभिन्न परतों में की गई है जैसे कि क्षोभमंडल, समताप मंडल, मध्य मंडल, ताप मंडल और बाह्य मंडल। इस लेख में हम जानेंगे वायुमंडल की परतें, संरचना, महत्व और इससे इसमें मौजूद गैसों की भूमिका के बारे में विस्तार से।

वायुमंडल 

पृथ्वी के चारों ओर एक गैसीय परत होती है, जिसे वायुमंडल कहते हैं। 


 

वायुमंडल की बनावट

पृथ्वी का वायुमंडल विभिन्न गैसों, जलवाष्प, धूलकणों और अन्य सूक्ष्म कणों से मिलकर बना होता है। इसका कोई निश्चित आकार नहीं होता, लेकिन इसकी अधिकतर गैसे से पृथ्वी की सतह से लगभग 16 किलोमीटर की ऊंचाई तक पाई जाती है

गैस का नाम   

नाइट्रोजन = 78.08%

ऑक्सीजन =20.95%
आर्गन = 0.93
कार्बन डाइऑक्साइड= 0.04
अन्य गैसे = 0.01(जैसे हीलियम, मीथेन,नियोन, आदि)

अन्य तत्व


 1. जलवाष्प 

इसकी मात्रा स्थान और मौसम के अनुसार बदलती रहती है  (0 से 4 % तक)

 यह वर्षा, हिमपात और आद्रता के लिए जिम्मेदार होता है

2. धूलकण

 यह वायुमंडल में तैरते रहते हैं और सूर्य के प्रकाश को बिखरने का काम करते हैं, जिससे सूर्योदय और सूर्यास्त के समय लालिमा दिखती है।

3. ओजोन

 यह मुख्यतः समतापमंडल में पाई जाती है और सूर्य की हानिकारक पराबैंगनी किरणों से पृथ्वी की रक्षा करती है।


वायुमंडल की परतें

यह पांच परतों में बांटी जाती है।

  1.  क्षोभमंडल:-

  • यह सबसे निचली परत है जहां हम रहते हैं।
  • पृथ्वी की सतह से लगभग 8 से 18 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैली होती है।
  • मौसम से जुड़े सभी परिवर्तन (बारिश, हवा तूफान आदि) इसी परत में होते हैं।
  •  जहां मौसम बनता है, बादल होते हैं।
  • तापमान ऊंचाई के साथ घटता है।

2. समताप मंडल :-

  • यह क्षोभमंडल के ऊपर होता है और 50 किलोमीटर तक फैला होता है।
  • इसमें ओजोन परत होती है जो सूर्य की अल्ट्रावायलट किरणों से रक्षा करती है।
  • यहां तापमान ऊंचाई के साथ बढ़ता है।
  • जेट विमान अक्सर इसी परत में उड़ते हैं क्योंकि यहां मौसम स्थिर होता है।

3. मध्य मंडल:-

  • यह 50 किलोमीटर से 80 किलोमीटर ऊंचाई तक फैली होती है।
  • इस परत में तापमान फिर से गिरने लगता है और यह सबसे ठंडी परत मानी जाती है।
  • उल्काए यहां जल जाती है।

4. आयन मंडल:-

  • यह 80 किलोमीटर से  500 किलोमीटर या उससे अधिक ऊंचाई तक होती है।
  • यहां तापमान बहुत अधिक होता है क्योंकि सूर्य की ऊर्जा सीधे अणुओं को गर्म करती है।
  • रेडियो तरंगों का परावर्तन इसी परत से होता है इसलिए यह संचार के लिए महत्वपूर्ण है।
  • अंतरिक्ष यान इसी परत में घूमते हैं। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) इसी परत में परिक्रमा करता है।

5. बाहय मंडल :-

  • सबसे बाहरी  व ऊपरी परत है, जहां वायुमंडल धीरे-धीरे अंतरिक्ष में मिल जाता है।
  • यहां गैस अणु बहुत ही विरल होते हैं।
  • यह 500 किलोमीटर से 10000 किलोमीटर या उससे अधिक ऊंचाई तक फैली होती है।


 वायुमंडलीय आर्द्रता 

  •  आर्द्रता का मतलब है हवा में नमी या पानी की मात्रा।
  •  जब सूरज की गर्मी से पानी( नदी, समुद्र, पौधे आदि से) भाप बनकर उड़ता है, तो वह हवा में मिल जाता है। हवा में जो यह पानी की भांप होती है उसी को आद्रता कहते हैं।

 आर्द्रता के दो प्रकार होते हैं

 1. सापेक्ष आर्द्रता:-

  •  यह बताती है कि हवा में कितनी नमी है, और वह कितनी नमी पकड़ सकती है। इसे प्रतिशत में मापा जाता है।
  •  100% सापेक्ष आर्द्रता बराबर हवा पूरी तरह से नमी से भरी हुई है (मतलब बारिश या पसीना पसीना होने के चांस ज्यादा )

2. निरपेक्ष आर्द्रता 

  • यह बताती है कि हवा में असल कितने ग्राम पानी (भाप) मौजूद है प्रति घन मीटर हवा में।

👉 इसे भी पढ़ें: भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन: 1857 से 1947


महत्व


आद्रता मौसम को प्रभावित करती है जैसे -वर्षा कोहरा, बादल

 कृषि, स्वास्थ्य, और उद्योगों के लिए आद्रता की जानकारी बहुत उपयोगी होती है।

 असर 

  • ज्यादा आर्द्रता में मौसम चिपचिपा और भारी लगता है।
  •  कम आर्द्रता में मौसम सूखा लगता है, और त्वचा भी सूख जाती है।

निष्कर्ष

 वायुमंडल(atmosphere) पृथ्वी पर जीवन के अस्तित्व के लिए सबसे आवश्यक प्राकृतिक संसाधनों में से एक है। यह न केवल हमें सांस लेने के लिए आक्सीजन प्रदान करता है, बल्कि सूर्य की खतरनाक पराबैंगनी किरणों से भी सुरक्षा करता है। वायुमंडल की विभिन्न परतें पृथ्वी के तापमान को संतुलित रखने, मौसम परिवर्तन, वर्षा और संचार व्यवस्था को संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। आज के समय में वायुमंडल को प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियां प्रभावित कर रही हैं, इसलिए इसे सुरक्षित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। वायुमंडल की सही समझ और उसका संरक्षण ही एक स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य की कुंजी है।



👉 अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें।

👉 कमेंट करके बताएं कि आपको यह पोस्ट कैसी लगी?

👉 हमारे अगले पोस्ट को मिस ना करें। इसके लिए Follow करना ना भूले ताकि आपको नए अपडेट्स मिलते रहे।

👉 आगे और भी रोचक सामग्री के लिए जुड़े रहे।

आंतरिक लिंक (Internal Links)


बाहरी लिंक ( External Links)


https://bh.m.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%AF%E0%A5%81%E0%A4%AE%E0%A4%82%E0%A4%A1%E0%A4%B2

सोशल मीडिया लिंक(Social Media Links)

Facebook

https://www.facebook.com/aoneiasipsacademy


Instagram 


लेखक परिचय

मैं, अनिल कुमार (अनिल चौधरी) जिसे A .K. Batanwal  के नाम से भी जाना जाता है। A-ONE IAS IPS ACADEMY, सरस्वती नगर (मुस्तफाबाद), जिला यमुनानगर, हरियाणा, पिन कोड 133103 का संस्थापक और प्रबंध निदेशक हूं, साथ ही, मैं इस वेबसाइट

 https://aoneeasyway.blogspot.com/

व  

https://aoneiasipsacademy.blogspot.com

का स्वामी भी हूं। इस ब्लॉग के माध्यम से आप IAS,HCS, NDA, CDS, NEET, BANK,SSC, HSSC, RAILWAY, ARMY, POLICE, HTET, CTET, UGC NET, IELTS, PTE, ENGLISH SPEAKING व सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। मैं एक उच्च शिक्षित शिक्षक हूं, और मुझे 26 वर्षों का शिक्षक अनुभव है। मुझे किताबें, पत्रिकाएं, और समाचार पत्र पढ़ने का शौक है। इस ब्लॉग पर आपको 2 या 3 दिन में कुछ नया पढ़ने को मिलेगा, जिससे आपका ज्ञान बढ़ेगा। इस ब्लॉग के माध्यम से, मैं परीक्षा उपयोगी अध्ययन सामग्री, परीक्षा केंद्रित रणनीतियां, व उत्तर लेखन के उपयोगी टिप्स सांझा करता रहूंगा।


सरकारी परीक्षाओं में सफलता के लिए सही दृष्टिकोण आवश्यक है। ये परीक्षाएं केवल लंबे समय तक पढ़ाई करने से नहीं बल्कि स्मार्ट तैयारी से पास होती है, और मैं इसे आपके लिए आसान बनाने आया हूं।


A-ONE IAS IPS ACADEMY,

Opposite Block Education Office, 

Near Government College, 

Saraswati Nagar (Mustafabad)

District Yamunanagar, 

Haryana, Pin Code 133103, India 


सामान्य अस्वीकरण( General Disclaimer)


"यह लेख शैक्षणिक उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया है। इस प्रयुक्त जानकारी, चित्र, आंकड़े, और संदर्भ विश्वसनीय स्रोतों से लिए गए हैं। सभी संबंधित अधिकार उनके मूल स्वामियों के पास सुरक्षित हैं।"

"इस पोस्ट में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान के उद्देश्य से है। हम इस जानकारी की पूर्णता, सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं देते।

अधिकार और कॉपीराइट अस्वीकरण

"इस वेबसाइट पर प्रकाशित सभी सामग्री पर कॉपीराइट लागू है बिना अनुमति के इसका उपयोग या पुनः प्रकाशन सख्त मना है।"


सोशल मीडिया लिंक (Social Media Links)


Facebook

Instagram





 



लाभ और हानि