संख्या पद्धति
1. प्राकृतिक संख्याएं (Natural Numbers)
प्राकृतिक संख्याएं वे संख्याएं होती है जिनका उपयोग हम गिनने के लिए करते हैं।
उदाहरण 1, 2, 3, 4, 5 ......
2. पूर्ण संख्याएं ( Whole Numbers)
पूर्ण संख्याएं वे संख्याएं होती हैं जो प्राकृतिक संख्याएं होती हैं लेकिन इसमें जीरो भी शामिल होता है।
उदाहरण 0,1,2,3,4,5.......
पूर्ण संख्या का मतलब है एक ऐसी संख्या जिसमें कोई भी ऋणात्मक संख्या या दशमलव शामिल न हो।
3. पूर्णांक(Integers)
पूर्णांक में सभी प्राकृतिक संख्याएं जीरो और नकारात्मक संख्याएं शामिल होती है।
उदाहरण - 3, - 2, - 1, 0, 1, 2, 3, 4.........
4. भिन्न( Fractions)
भिन्न वह संख्या होती है जो पूर्णांक के रूप में नहीं होती, लेकिन दो संख्याओं के भागफल के रूप में व्यक्त की जाती है।
उदाहरण 1/2, 3/4
5. दशमलव संख्याएं
दशमलव संख्याएं वे होती है जो पूर्णांक और भिन्न के बीच की संख्याओं को व्यक्त करती है।
उदाहरण - 1.5, 2.75, 3.08
6. परिमेय संख्याएं
परिमेय संख्याएं वे संख्याएं होती है जिन्हें P/q के रूप में लिखा जा सकता है
7. अपरिमेय संख्याएं
अपरिमेय संख्याएं वे संख्याएं होती हैं जिन्हें P/q के रूप में नहीं लिखा जा सकता।
8. वास्तविक संख्याएं
वास्तविक संख्याएं उन सभी संख्याओं का समूह होता है, जो परिमेय और अपरिमेय संख्याएं होती हैं इसमें सभी प्रकार की संख्याएं शामिल होती हैं।
प्रश्न 1. एक संख्या के वर्ग में से 12 की घन घटाने पर अंतर 976 आता है तो वह संख्या क्या है?
उत्तर 1728 +976 = 2704
√2702
=52 answer
प्रश्न 2. एक संख्या के वर्ग में से 17 वर्ग घटाने पर प्राप्त उत्तर 1232 है यह संख्या क्या है ?
उत्तर 289 +1232=1521
√1521
=39 answer
प्रश्न 3. एक संख्या के वर्ग में से 9 वर्ग घटाने पर प्राप्त मूल्य 544 आता है यह संख्या क्या है।
81 +544 =625
√625
=25
प्रश्न 4. अगर 28 घन को किसी संख्या के वर्ग में से घटाने पर 1457 मिलता है, तो उस संख्या को ज्ञात करें।
उत्तर 21952 +1457=23409
√23409
=153 answer
प्रश्न 5. एक संख्या के वर्ग में से 78 वर्ग घटाने पर 6460 आता है यह संख्या क्या है
6084+6460=12544
√12544
=112 answer
प्रश्न 6. एक संख्या में 7 वर्ग जोड़ने पर प्राप्त मूल्य 52 है यह संख्या क्या है
52 -49
=3 answer
प्रश्न 7 एक संख्या में 9 वर्ग जोड़ने पर संख्या 192 हो जाती है यह संख्या क्या है
उत्तर 192 - 81
=111 answer
प्रश्न 8. एक संख्या के वर्ग में 22 वर्ग जोड़ने पर उत्तर 2333 आता है यह संख्या क्या है
2333-484
=1849
√1849 = 43 answer
प्रश्न 9 एक संख्या में 19 वर्ग जोड़ने पर प्राप्त मूल्य 23 वर्ग आता है यह संख्या क्या है
उत्तर 23^2 - 19^2
(23+19) (23-19)
42. 4
42×4=168 answer